लाइव न्यूज़ :

वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में 2021-22 के दौरान 23-28% तक वृद्धि का अनुमान: क्रिसिल

By भाषा | Updated: June 7, 2021 18:20 IST

Open in App

मुंबई, सात जून रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के चलते लगाए गए लॉकडाउन के कारण वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान 23-28 प्रतिशत तक वृद्धि का अनुमान है, जबकि पहले 32-37 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की उम्मीद थी।

क्रिसिल ने सोमवार को जारी इस रिपोर्ट में कहा कि इस बढ़ोतरी के बावजूद कुल वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 2019 की तुलना में चालू वित्त वर्ष के दौरान लगभग 30 प्रतिशत कम रह सकती है।

कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए पिछले साल लगाए गए सख्त लॉकडाउन के दौरान बिक्री दशक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई थी। वित्त वर्ष 2020-21 में वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 21 प्रतिशत घटकर 5,68,559 इकाई रह गई थी, जबकि 2019-20 में यह आंकड़ा 7,17,539 था।

क्रिसिल ने कहा कि वाणिज्यिक वाहन खंड में 2020 और 2021 के दौरान क्रमश: 29 प्रतिशत और 21 प्रतिशत की गिरावट हुई।

रेटिंग एजेंसी के मुताबिक अप्रैल में भाड़े की दरों में करीब 20 प्रतिशत तक की गिरावट हुई और मई में मुनाफे को लेकर परिचालन में दबाव बना रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टफ्लैट, विनयवाड़ा में जी+2 इमारत, 770 ग्राम सोना, 3 किग्रा चांदी, 1.15 लाख रुपये नकद और 300000 रुपये बैंक डिपॉजिट?, सहायक आयुक्त कलिंगिरी शांति अरेस्ट

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस