लाइव न्यूज़ :

आरआईएनएल के रायबरेली संयंत्र में फोर्जिंग वाले पहियों का वाणिज्यिक उत्पादन इसी महीने से

By भाषा | Updated: March 21, 2021 13:49 IST

Open in App

(अभिषेक सोनकर)

नयी दिल्ली, 21 मार्च सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी राष्ट्रीय इस्पात निगम लि. (आरआईएनएल) इस महीने से अपने उत्तर प्रदेश के रायबरेली संयंत्र में फोर्जिंग वाले पहियों (फोर्ज्ड व्हील) का वाणिज्यिक उत्पादन शुरू करेगी। कंपनी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विशाखापत्तनम की कंपनी आरआईएनएल ने रायबरेली में 1,680 करोड़ रुपये की लागत से एक संयंत्र लगाया है। इस संयंत्र की क्षमता सालाना एक लाख फोर्ज्ड व्हील के उत्पादन की है।

कंपनी के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘फोर्ज्ड व्हील का वाणिज्यिक उत्पादन इस माह के अंत तक शुरू होगा। संयंत्र को शुरू करने से पहले सभी परीक्षण पूरे हो गए हैं।’’

पहले कंपनी ने इस संयंत्र से मार्च-अप्रैल, 2020 के दौरान उत्पादन शुरू करने की योजना बनाई थी, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से लगाए गए लॉकडाउन के चलते कंपनी को इसे टालना पड़ा।

इस कारखाने में उत्पादित फोर्जिंग वाले पहियों या चक्कों की आपूर्ति भारतीय रेल को की जाएगी।

आरआईएनएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक पी के रथ ने इससे पहले कहा था, ‘‘हमें विश्वास है कि इस इकाई के चालू होने के बाद रेलवे की चक्कों की पूरी मांग घरेलू स्तर पर विनिर्माण से पूरी हो सकेगी। इससे आयात पर निर्भरता घटेगी और फोर्ज्ड व्हील के उत्पादन में भारत आत्मनिर्भरता हासिल कर सकेगा। आरआईएनएल इस्पात मंत्रालय के तहत आती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?