लाइव न्यूज़ :

वाणिज्यिक खनन: सरकार ने 11 कोयला खदानों की नीलामी प्रक्रिया का 'दूसरा प्रयास' शुरु किया

By भाषा | Updated: September 27, 2021 16:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 सितंबर केंद्र ने वाणिज्यिक खनन के लिए 11 कोयला खदानों की नीलामी प्रक्रिया के लिये 'दूसरा प्रयास' शुरू करने की घोषणा की।

कोयला मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान में कहा कि ये वे खदानें हैं जिन्हें इस साल 25 मार्च को शुरू किए गए पहले प्रयास में पेश किया गया था और उनके लिए एकल बोली मिली थी।

इसमें कहा गया, "कोयला मंत्रालय के मनोनीत प्राधिकरण ने आज 11 कोयला खदानों (कोयला खदान (विशेष प्रावधान) अधिनियम की किश्त-12 के तहत चार खदानें और खनिज एवं धातु विकास एवं विनियमन अधिनियम की किश्त दो के तहत सात खदानें) की बिक्री के लिए नीलामी प्रक्रिया का दूसरा प्रयास शुरू किया है। यह बिक्री इन अधिनियमों के तहत निर्धारित नियमों के अनुसार होगी।"

इन 11 खदानों में से छह का पूरी तरह से अन्वेषण हो चुका है और पांच का आंशिक अन्वेषण हुआ है।

इनकी बिक्री के लिए ऑनलाइन नीलामी की जाएगी। नीलामी राजस्व हिस्सेदारीय प्रतिशत के आधार पर दो चरणों वाली एक पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से आयोजित की जाएगी।

नीलामी प्रक्रिया की प्रमुख विशेषताओं में राष्ट्रीय कोयला सूचकांक की शुरूआत, कोयला खनन के पूर्व अनुभव के लिए बिना किसी रोकटोक के भागीदारी में आसानी, कोयले के उपयोग में पूर्ण लचीलापन, अनुकूलित भुगतान संरचना, शीघ्र उत्पादन के लिए प्रोत्साहन के माध्यम से दक्षता संवर्धन और स्वच्छ कोयला प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल शामिल हैं।

मंत्रालय ने कहा, "निविदा दस्तावेज की बिक्री 27 सितंबर, 2021 से शुरू होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?