लाइव न्यूज़ :

वाणिज्य सचिव का एमएसएमई की मदद के लिये जीईएम के विस्तार पर जोर

By भाषा | Updated: August 9, 2021 17:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अगस्त वाणिज्य सचिव बी वी आर सुब्रमण्यम ने सरकार के ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) के विस्तार की वकालत की है।

सुब्रमण्यम ने सोमवार को कहा कि सरकार के इस सार्वजनिक खरीद मंच का दायरा बढ़ाया जाना चाहिए और इसमें राज्यस्तर की प्रक्रियाओं और प्राथमिकताओं को शामिल किया जाना चाहिए। इससे यह पोर्टल सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उपक्रम (एमएसएमई) क्षेत्र के लिए और मददगार साबित हो सकेगा।

इसके अलावा उन्होंने जीईएम की परिभाषा में बदलाव कर इसका दायरा बढ़ाने का भी सुझाव दिया।

वाणिज्य मंत्रालय ने जीईएम की शुरुआत अगस्त, 2016 में की थी। इसका मकसद सरकार के लिए एक खुला तथा पारदर्शी खरीद मंच पेश करना था।

वाणिज्य सचिव ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की राष्ट्रीय खरीद संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘जीईएम का और विस्तार किए जाने की जरूरत है। इसमें कुछ विशेष राज्यस्तर की प्रक्रियाओं तथा प्राथमिकताओं को जोड़ा जाना चाहिए, जिससे यह मंच एमएसएमई की और मदद कर सके।’’

उन्होंने कहा कि जीईएम एक सार्वजनिक खरीद मंच है, लेकिन क्या यह पोर्टल नई दिशा के बारे में सोच सकता है कि कैसे इसके जरिये शेष दुनिया के खरीदारों को सुविधा दी जा सकती है।

सुब्रमण्यम ने कहा, ‘‘मैं यह नहीं कह रहा कि हमें फ्लिपकार्ट या अमेजन से प्रतिस्पर्धा करने की जरूरत है। लेकिन जीईएम से भी लाखों आपूर्तिकर्ता जुड़े हैं। क्या जीईएम दुनिया को एक ‘खिड़की’ उपलब्ध नहीं करा सकता। मुझे पता है कि जीईएम का दायरा इसकी अनुमति नहीं देता, लेकिन दूसरे देशों में भी सार्वजनिक खरीद के लिए इसकी जरूरत हो सकती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यदि बांग्लादेश, श्रीलंका या अफ्रीका की सरकारें कुछ खरीद करती है, तो यह कुछ तरीकों से सार्वजनिक खरीद ही होगी। ऐसे में हम परिभाषा में बदलाव कर वास्तव में इसका विस्तार कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?