लाइव न्यूज़ :

वाणिज्य मंत्रालय 20 से 26 सितंबर तक ‘वाणिज्य सप्ताह’ मनाएगा

By भाषा | Updated: September 19, 2021 16:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 सितंबर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने 20 से 26 सितंबर तक ‘वाणिज्य सप्ताह’ मनाने की घोषणा की है। इस दौरान देशभर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिनमें देश को एक उभरती आर्थिक ताकत के रूप में दिखाया जाएगा। वाणिज्य सप्ताह के दौरान निर्यातक सम्मेलन का भी आयोजन होगा।

उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (डीपीआईआईटी) राष्ट्रीय एकल खिड़की प्रणाली तथा औद्योगिक पार्क रेटिंग प्रणाली की शुरुआत कर रहा है।

राष्ट्रीय एकल खिड़की प्रणाली के जरिये निवेशकों को भारत में कारोबार शुरू करने से पहले विभिन्न पूर्व-परिचालन मंजूरियों की पहचान करने और उनके लिए आवेदन करने की सुविधा मिलेगी। वहीं औद्योगिक पार्क रेटिंग प्रणाली बेहतर प्रदर्शन करने वाले पार्कों की पहचान करेगी।

मंत्रालय ने कहा कि देश के 700 से अधिक जिलों में निर्यातक सम्मेलन/बैठकों का आयोजन किया जाएगा। 100 जिलों में बड़े आयोजन किए जाएंगे। इसके अलावा भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (आईआईएफटी) द्वारा पांच क्षेत्रों...उत्तर, दक्षिण, पूर्व, पश्चिम और पूर्वोत्तर में पांच राष्ट्रीय संगोष्ठियों/प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?