लाइव न्यूज़ :

आयुष उत्पादों का निर्यात बढ़ाने के लिये वाणिज्य, आयुष मंत्रालय मिलकर करेंगे काम

By भाषा | Updated: December 6, 2020 21:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह दिसंबर वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय तथा आयुष मंत्रालय ने आयुष उत्पादों (औषधीय गुण वाले जड़ी-बूटी युक्त उत्पाद) के निर्यात को बढ़ावा देने के लिये निर्यात संवर्धन परिषद गठित करने को लेकर मिलकर काम करने का निर्णय किया है।

हाल में संयुक्त समीक्षा बैठक में यह निर्णय किया गया। बैठक में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और आयुष मंत्री श्रीपद नाइक शामिल हुए।

यह भी निर्णय किया गया है कि आयुष मंत्रालय आयुष उत्पादों और सेवाओं के लिये अंतरराष्ट्रीय मानक विकसित करने के लिये भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के साथ मिलकर काम करेगा।

बयान के अनुसार, ‘‘बैठक में यह भी फैसला किया गया कि पूरा आयुष क्षेत्र आयुष निर्यात को गति देने के लिये कीमत और गुणवत्ता के मामले में प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता हासिल करने के लिये काम करेगा।’’

समीक्षा बैठक चार दिसंबर को वीडियो कांफ्रेन्स के जरिये हुई। इसमें आयुष क्षेत्र से जुड़े करीब 50 उद्योग और व्यापार प्रमुख शामिल हुए। क्षेत्र से जुड़े 2,000 से अधिक भागीदार भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

बैठक में नाइक ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान रोग प्रतिरोधक क्षमता और इलाज को लेकर आयुष आधारित उत्पादों को लेकर दुनिया में रूचि बढ़ रही है।

बयान के अनुसार, ‘‘उन्होंने कहा कि भारत और विदेशों में बढ़ती मांग को देखते हुए आयुष क्षेत्र में व्यापार को बढ़ाने की जरूरत है....।’’

गोयल ने कहा, ‘‘हाल के महीनों में आयुष उत्पादों के निर्यात में वृद्धि कई देशों में इसकी लोकप्रियता को बताता है। निर्यात को बढ़ावा देने के लिये निर्यात से संबंधित एचएस कोड के मानकीकरण पर प्राथमिकता के आधार पर विचार किया जाएगा।’’ एच एस कोड वस्तुओं के प्रकार को बताने वाला वैश्विक स्तर पर स्वीकार्य मानक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?