लाइव न्यूज़ :

क्रिप्टो को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए कॉइन डीसीएक्स ने अमिताभ बच्चन को ब्रांड एंबेसडर बनाया

By भाषा | Updated: October 4, 2021 23:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर क्रिप्टो एक्सचेंज कॉइन डीसीएक्स ने सोमवार को अमिताभ बच्चन को क्रिप्टोकरेंसी के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए ब्रांड एंबेसडर बनाया।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस साझेदारी के माध्यम से कॉइन डीसीएक्स, क्रिप्टो के बारे में जागरूकता बढ़ाना चाहता है और इसे एक उभरती हुई संपत्ति खंड के रूप में लोकप्रिय बनाना चाहता है।

इसमें कहा गया है, ‘‘एक अग्रणी एक्सचेंज होने के नाते, कॉइन डीसीएक्स यह सुनिश्चित करना चाहता है कि क्रिप्टो सभी के लिए सुलभ हो। भारत में क्रिप्टो उद्योग वृद्धि के रास्ते पर है जहां लाखों भारतीय परिसंपत्ति के रूप में क्रिप्टो अपनाने वाले के रूप में उभर रहे हैं।’’

कंपनी ने कहा कि प्रसिद्ध अभिनेता नए अभियान का चेहरा होंगे। अभियान में क्रिप्टो को एक परिसंपत्ति वर्ग के रूप में लोकप्रिय बनाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

मौजूदा समय में भारत में क्रिप्टोकरेंसी को लेकर कोई विनियमन नहीं है और सरकार निवेशकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कानून बनाने की प्रक्रिया में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?