लाइव न्यूज़ :

कॉफी- डे शेयरों में 26 अप्रैल से फिर होने लगेगा कारोबार

By भाषा | Updated: April 17, 2021 21:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली , 17 अप्रैल कर्ज बोझ में दबी कंपनी कॉफी डे एंटरप्राइजेज लि. (सीडीईएल) ने शनिवार को कहा कि उसके शेयरों का बाजार में लेन-देन 26 अप्रैल से फिर शुरू हो जाएगा। कंपनी ने शेयर बाजार बीएसई को दी एक नियामकीय सूचना में यह घोषणा की।

उपरोक्त तिथि से बीएसएई और एनएसई दोनों मंच पर कंपनी का शेयर कारोबार के लिये उपलब्ध हो जाएगा।

शेयर बाजारों ने इस शेयर की खरीद बिक्री पर रोक लगा दी थी क्यों कि कंपनी अपनी तिमाही वित्तीय रपट नहीं दे रही थी। रपट न जमा कराना सूचीबद्धता नियमों के खिलाफ है।

बाजारों ने इस साल 13 जनवरी को कहा था कि सीडीईएल ने जून 2019 और सितंबर 2019 तिमाही के परिणाम नहीं जमा कराए थे न ही भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के प्रावधान के उल्लंघन पर दंड चुकाया था।

कंपनी ने इस महीने कहा था कि वह बैंकों और वित्तीय संस्थाओं से लिए गए कर्ज के ब्याज और मूल धन का भुगतान करने में चूक गयी है। उस पर वित्तीय संस्थानों का 280 करोड़ रुपये का ऋण बकाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?