लाइव न्यूज़ :

ऊर्जा का प्रमुख स्रोत बना रहेगा कोयला: जोशी

By भाषा | Updated: December 20, 2021 19:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर कोयला ऊर्जा का एक प्रमुख स्रोत बना रहेगा क्योंकि यह पर्याप्त भंडार के साथ ऊर्जा का एक किफायती स्रोत है। यह जानकारी सोमवार को संसद को दी गई।

कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा पर जोर देने के बावजूद, देश को भरोसेमंद बिजली और ऊर्जा सुरक्षा के लिए कोयला आधारित बिजली उत्पादन की आवश्यकता होगी।

मंत्री ने राज्यसभा को एक लिखित उत्तर में कहा, ‘‘पर्याप्त भंडार के साथ ऊर्जा का एक किफायती स्रोत होने के नाते, कोयला ऊर्जा के प्रमुख स्रोत के रूप में बना रहेगा।’’

वह जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (सीओपी 26) में कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने के लिए अकुशल कोयला आधारित संयंत्रों को धीरे-धीरे समाप्त करने को लेकर जताये गये संकल्प को लागू करने हेतु उठाये जा रहे कदमों के बारे में पूछे गये सवाल का जवाब दे रहे थे।

व्यापक निर्णय, कोयला और जीवाश्म ईंधन सब्सिडी के संबंध में विभिन्न पक्षों के बीच विभिन्न समझौतों को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि ‘ग्लासगो जलवायु समझौता’ कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने को लेकर विभिन्न पक्षों के बीच प्रौद्योगिकियों के विकास, उपयोग और प्रसार में तेजी लाने और नीतियों को अपनाने, कम उत्सर्जन वाली ऊर्जा प्रणालियों को अपनाने का आह्वान करता है। इसमें स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन को तेजी से बढ़ाना, कोयला आधारित बिजली उत्पादन में धीरे-धीरे कमी लाना तथा अकुशल जीवाश्म ईंधन सब्सिडी को समाप्त करना शामिल है।

मंत्री ने कहा कि यह स्पष्ट है कि यह समझौता कोयला बिजली को चरणबद्ध तरीके से बंद करने को अनिवार्य नहीं कर रहा है और न ही इसके लिए कोई समयसीमा तय कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?