लाइव न्यूज़ :

एल्युमीनियम संयंत्रों में कोयले का भंडार निम्न स्तर पर पहुंचा: उद्योग संगठन

By भाषा | Updated: October 15, 2021 19:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर उद्योग संगठन एल्युमीनियम एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एएआई) ने शुक्रवार को आगाह किया कि देश में एल्युमीनियम संयंत्रों में कोयले का भंडार निम्न स्तर पर पहुंच गया है और अगर ईंधन की आपूर्ति तुरंत बहाल नहीं की गई तो इससे अपूरणीय क्षति हो सकती है।

यह बयान ऐसे समय आया है जब देश में बिजली उत्पादन संयंत्रों में ईंधन की कमी के बीच गैर-विद्युत क्षेत्रों को कोल इंडिया ने कोयले की आपूर्ति को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है।

एल्युमीनियम एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कहा, ‘‘आज भी, एल्यूमीनियम उद्योग को मौजूदा कोयला आपूर्ति संकट के संबंध में कोई राहत नहीं मिली है। भारतीय एल्युमीनियम संयंत्र कोयले की कमी से जूझ रहे हैं, उनकी बिजली की जरूरतों को पूरा करने और संयंत्रों को चालू रखने के लिए कोई अन्य उपाय या वैकल्पिक साधन नहीं है।’’

संगठन ने आगाह किया कि अगर कोयले की आपूर्ति तुरंत बहाल नहीं की गई, तो इससे इन राष्ट्रीय संपत्तियों की बहुत बड़ी क्षति हो जाएगी।

एएआई ने कहा, ‘‘एल्यूमीनियम संयंत्रों में किसी भी तरह की बिजली की कटौती का प्रतिकूल प्रभाव होगा और यह पूर्ण रूप से बंद हो जाएगा। इससे उबरने में कम से कम 12 महीने का समय लगेगा। इसके चलते आठ लाख से अधिक लोगों की नौकरी चली जाएगी। बैंकों का एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का ऋण चढ़ जाएगा और 90,000 करोड़ रुपये के अतिरिक्त राष्ट्रीय विदेशी मुद्रा का नुकसान होगा।’’

बयान में कहा गया कि एल्युमीनियम उत्पादन चौबीसों घंटे, 365 दिन चलने वाली एक निरंतर प्रक्रिया वाला उद्योग है। ‘स्विच ऑफ और स्विच ऑन’ करने का कोई प्रावधान नहीं है। इसमें अत्यधिक बिजली की जरुरत होती है, केवल एक टन एल्यूमीनियम को बनाने के लिए 14,500 यूनिट निरंतर बिजली की आवश्यकता होती है जो कि इस्पात उत्पादन की तुलना में 15 गुना और सीमेंट उत्पादन की तुलना में 145 गुना है।

उद्योग संगठन ने आगे कहा कि कोल इंडिया को संयंत्रों को बंद होने से रोकने के लिए एल्युमीनियम उद्योग को निरंतर कोयले की आपूर्ति तुरंत शुरू कर देनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या