लाइव न्यूज़ :

कोयला मंत्रालय ने परियोजना क्रियान्वयन में मानक समयसीमा समीक्षा के लिए समिति गठित की

By भाषा | Updated: October 1, 2021 19:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली एक अक्टूबर कोयला मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि उसने परियोजना के क्रियान्वयन में मानक समयसीमा की समीक्षा के लिए एक समिति का गठन किया है।

यह समिति कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल), इसकी सहायक कंपनियों और अन्य सार्वजनिक उपक्रमों के 300 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की निविदाओं की भी जांच करेगी।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस समिति को एक मजबूत और कुशल समय सीमा का सुझाव देने के लिए गठित किया गया है। साथ ही यह भी देखा जायेगा कि क्या निविदा जारी करने से पहले वैधानिक मंजूरी प्राप्त की जा सकती है।

मंत्रालय ने कहा, "संयुक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है, जिसमें एनटीपीसी, आईओसीएल (इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लि.), पीजीसीआईएल (पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) के प्रतिनिधि शामिल हैं। ईसीएल (ईस्टर्न कोल फील्ड लि.) के निदेशक सदस्य सचिव के रूप में शामिल किये गए हैं। "

उल्लेखनीय है कि कोल इंडिया देश में कोयले का 80 प्रतिशत उत्पादन करता है। कंपनी ने 2023-24 तक अपने उत्पादन को एक अरब टन करने का लक्ष्य रखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?