लाइव न्यूज़ :

कोल इंडिया की बिजली क्षेत्र को आपूर्ति अगस्त में 11.4 प्रतिशत बढ़कर 3.86 करोड़ टन पर

By भाषा | Updated: September 26, 2021 11:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 सितंबर सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लि. (सीआईएल) की बिजली क्षेत्र को ईंधन आपूर्ति पिछले महीने 11.4 प्रतिशत बढ़कर 3.86 करोड़ टन पर पहुंच गई। आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

यह घटनाक्रम इस दृष्टि से महत्वपूर्ण है कि देश के ताप बिजली संयंत्र कोयले की कमी के संकट से जूझ रहे हैं।

देश के कोयला उत्पादन में कोल इंडिया की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत है। पिछले साल अगस्त में बिजली इकाइयों को कोल इंडिया की आपूर्ति 3.46 करोड़ टन रही थी।

चालू वित्त वर्ष के पहले पांच माह अप्रैल-अगस्त में बिजली संयंत्रों को कोल इंडिया की आपूर्ति 27.2 प्रतिशत बढ़कर 20.59 करोड़ टन पर पहुंच गई। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 16.18 करोड़ टन रहा था।

सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लि. (एससीसीएल) की आपूर्ति अगस्त में 73.2 प्रतिशत बढ़कर 40.8 लाख टन पर पहुंच गई। पिछले साल समान महीने में यह 23.6 लाख टन रही थी। अप्रैल-अगस्त में बिजली क्षेत्र को एससीसीएल की आपूर्ति 84.2 प्रतिशत बढ़कर 2.21 करोड़ टन पर पहुंच गई, जो एक साल पहले समान अवधि में 1.20 करोड़ टन रही थी।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कोल इंडिया पिछले साल अक्टूबर से बिजली उत्पादक कंपनियों को लगातार लिख रही है कि वे कोयले के उठाव का नियमन नहीं करें और अपने पास स्टॉक बनाएं। इससे गर्मियों और मानसून के दौरान बिजली उत्पादन प्रभावित नहीं होगा।

इससे पहले कोल इंडिया ने कहा था कि वह बिजली संयंत्रों में स्टॉक बनाने में मदद को बहु-स्तरीय प्रयास कर रही है। कोल इंडिया ने अपने ऊंचे भंडारण वाले स्रोतों से रेल सह सड़क मार्ग से कोयले की पेशकश की थी। कोल इंडिया ने बयान में कहा कि 16 अगस्त तक 4.03 करोड़ टन भंडार वाली 23 ऐसी खानों की पहचान की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?