लाइव न्यूज़ :

कोल इंडिया की बिजली क्षेत्र को ईंधन आपूर्ति जुलाई-सितंबर तिमाही में 12 प्रतिशत बढ़ी

By भाषा | Updated: October 4, 2021 20:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली चार अक्टूबर सार्वजिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) की बिजली क्षेत्र को कोयले की आपूर्ति जुलाई-सितंबर, 2021 तिमाही के दौरान 12.3 प्रतिशत बढ़कर 11.76 करोड़ टन हो गई।

कंपनी ने एक बयान में कहा, "कोल इंडिया ने जुलाई-सितंबर 2021 तिमाही के दौरान बिजली इकाइयों को 11.76 करोड़ टन कोयले की आपूर्ति की जो किसी भी वर्ष की दूसरी तिमाही में सबसे अधिक है।"

सीआईएल के अनुसार पिछले वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान कोयला आपूर्ति 10.47 करोड़ टन थी।

इसके अलावा 30 सितंबर को समाप्त तिमाही में सीआईएल की कुल कोयला आपूर्ति बढ़कर 14.73 करोड़ टन हो गयी, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही की तुलना में 9.7 प्रतिशत अधिक है। तब कंपनी का उठाव 13.43 करोड़ टन था।

सीआईएल के विपणन निदेशक एस एन तिवारी ने कहा, "कंपनी तापीय बिजलीघरों को कोयले की आपूर्ति बढ़ाने पर ध्यान दे रही है। हम अतिरिक्त मात्रा को बढ़ाकर जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल करने के अपने प्रयासों को बढ़ा रहे हैं लेकिन मांग अब आपूर्ति से कहीं अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय