लाइव न्यूज़ :

कोल इंडिया की कोयला कीमतों में वृद्धि की योजना में देरी होने की संभावना

By भाषा | Updated: November 7, 2021 20:55 IST

Open in App

कोलकाता सात नवंबर सार्वजानिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड की कोयला की कीमतों में वृद्धि की योजना में देरी होने की संभावना है। कंपनी का 24,000-25,000 रुपये का बकाया है, ऐसे में प्रमुख हितधारकों से उसे कीमतों में वृद्धि की मंजूरी नहीं मिली है। इस मामले से संबंधित एक सूत्र ने रविवार को यह जानकारी दी।

देश के कई हिस्सों में बिजली संयंत्रों में हालिया कोयला संकट से कोल इंडिया को भुगतान शर्तों में ढील देनी पड़ी है।

इस मामले से जुड़े के एक सूत्र ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘कोयला कीमतों में वृद्धि का एजेंडा 12 नवंबर को होने वाली निदेशक मंडल की आगामी बैठक से पहले रखे जाने की संभावना नहीं है। पिछले महीने से कोयले की कमी के संकट के मद्देनजर निदेशक मंडल को महत्वपूर्ण हितधारकों से अभी तक मंजूरी नहीं मिली है। वही इसी दौरान कोयले की वैश्विक कीमत काफी बढ़ गई है।’’

सूत्र ने बताया कि बिजली संकट के बीच सूखे कोयले की निर्बाध आपूर्ति के कारण बकाया राशि में और उछाल आया है और बकाया राशि पहले ही लगभग 24,000-25,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु जैसे राज्यों को कोल इंडिया की बहुत बड़ी बकाया राशि देनी है। वहीं कीमत वृद्धि लंबित वेतन संशोधन के साथ जरूरी हो गया है, क्योंकि इससे सीधे मजदूरी लागत में लगभग 10 प्रतिशत की वृद्धि होगी।

सूत्र ने कहा कि कुछ सहायक कंपनियों को पहले से ही उच्च बकाया राशि के कारण नकदी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें कर्ज का सहारा लेना पड़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?