लाइव न्यूज़ :

कोल इंडिया के बोर्ड ने 32 कोयला खनन परियोजनाओं को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: March 8, 2021 18:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ मार्च सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लि. (सीआईएल) के निदेशक मंडल ने चालू वित्त में जनवरी तक 32 कोयला खनन परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं पर 47,300 करोड़ रुपये का बढ़ा हुआ निवेश करने की जरूरत होगी। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

कोल इंडिया ने बयान में कहा कि इन 32 में से 24 परियोजनाएं मौजूदा परियोजनाओं का विस्तार है। शेष नई परियोजनाएं हैं।

बयान में कहा गया है, ‘‘चालू वित्त वर्ष में जनवरी तक 32 कोयला खनन परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। यह एक रिकॉर्ड है।’’

इन परियोजनाओं की बढ़ी हुई या अतिरिक्त अधिकतम क्षमता 19.3 करोड़ टन सालाना होगी। यह पहले से मंजूर 30.35 करोड़ टन की क्षमता के अतिरिक्त है।

इन परियोजनाओं को मंजूरी के बाद कोल इंडिया की अनुषंगी इकाइयों आने वाले वर्षों में अपना उत्पादन बढ़ा सकेंगी। सीआईएल के निदेशक मंडल तथा संबंधित अनुषंगी कंपनियों के बोर्ड ने इस कदम को मंजूरी दे दी है।

कंपनी ने कहा कि इन 32 परियोजनाओं से 2023-24 तक करीब 8.1 करोड़ टन सालाना का अतिरिक्त उत्पादन होगा। ‘‘किसी एक वित्त वर्ष में परियोजनाओं की संख्या या क्षमता विस्तार के मामले में यह सबसे ऊंचा आंकड़ा है।’’

कोल इंडिया अपने खुद के कोयले के जरिये आयात को रोकना चाहती है। घरेलू उत्पादन में बढ़ोतरी से उसे अपने इस लक्ष्य में मदद मिलेगी।

इन 32 परियोजनाओं की कुल 19.3 करोड़ टन की क्षमता में से कोल इंडिया की तीन अनुषंगियों साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लि., सेंट्रल कोलफील्ड्स लि. और महानदी कोलफील्ड्स लि. का हिस्सा 86.5 प्रतिशत या 16.7 करोड़ टन का होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय