लाइव न्यूज़ :

कोल इंडिया इस वित्त वर्ष में 8- 8.5 करोड़ टन आयातित कोयले का घरेलू विकल्प उपलब्ध करायेगी

By भाषा | Updated: December 17, 2020 13:13 IST

Open in App

कोलकाता, 17 दिसंबर सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया चालू वित्त वर्ष के दौरान आठ से साढे आठ करोड़ टन आयातित कोयले के बदले घरेलू आपूर्ति का विकल्प उपलब्ध करायेगी। इसके लिये वर्ष के दौरान कोल इंडिया कोयले की अधिक घरेलू आपूर्ति करेगी।

कोल इंडिया के एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुये कहा कि कंपनी ने तटीय क्षेत्र के बिजली संयंत्रों से कोयला आपूर्ति को लेकर उनसे प्रस्ताव सौंपने को कहा है। संयंत्रों को आने वाले महीनों में कोयला आपूर्ति में कितनी वृद्धि होनी है इसके बारे में उनसे प्रस्ताव देने को कहा है ताकि कोयला आयात पर खर्च होने वाली विदेशी मुद्रा बचाई जा सके।

कोल इंडिया के विपणन निदेशक एस एन तिवारी ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘‘इस साल हम आठ से साढे आठ करोड़ टन आयात किये जाने वाले कोयले के स्थान पर घरेलू आपूर्ति का विकल्प उपलब्ध करायेंगे। हमने तटीय क्षेत्रों में स्थित बिजली संयंत्रों से कहा है कि वह आगे घरेलू आपूर्ति के लिय हमें और रेलवे को प्रस्ताव सौंपें।’’

अधिकारी ने कहा कि देश में 2019- 20 में 24.80 करोड़ टन कोयला आयात किया गया। इस आयात पर देश से एक लाख करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा खर्च हुई।

तिवारी ने कहा कि आयात के मुकाबले घरेलू कोयला आपूर्ति को खरीदारों के लिये आकर्षक बनाने के वास्ते सरकार कोयले की गुणवत्ता और भाड़े के मामले में कुछ रियायतें देने पर भी विचार कर सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?