लाइव न्यूज़ :

कोल इंडिया को सरकार को मिलेगा 3,667 करोड़ रुपये का अंतरिम लाभांश

By भाषा | Updated: November 29, 2021 21:50 IST

Open in App

कोलकाता, 29 नवंबर सरकार को चालू वित्त वर्ष 2021-22 में कोल इंडिया से करीब 3,667 करोड़ रुपये का अंतरिम लाभांश मिलेगा। कंपनी के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी ने चालू वित्त वर्ष के लिए 90 प्रतिशत के अंतरिम लाभांश की घोषणा की है। इस उद्देश्य पर कुल भुगतान 5,546 करोड़ रुपये बैठेगा।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि उसके निदेशक मंडल की सोमवार को हुई बैठक में 2021-22 के लिए 10 रुपये अंकित मूल्य के शेयर पर नौ रुपये प्रति शेयर का अंतरिम लाभांश देने का फैसला किया गया है। पिछले साल यह 7.5 रुपये प्रति शेयर था।

कोल इंडिया के निदेशक (वित्त) समीरन दत्ता ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘कुल अंतरिम लाभांश 5,546 करोड़ रुपये बैठेगा। इसमें 66 प्रतिशत हिस्सा सरकार को जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?