लाइव न्यूज़ :

कोल इंडिया 5,650 करोड़ रुपये के निवेश से 3,000 मेगावाट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजनाएं लगाएगी

By भाषा | Updated: November 23, 2020 18:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 नवंबर सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया ने सोमवार को कहा कि उसकी 2023-24 तक छत और धरातल पर 14 सौर परियोजनाओं के जरिये 3,000 मेगावाट बिजली उत्पादन की क्षमाता स्थापित करने की योजना है। इसमें 5,650 करोड़ रुपये निवेश अनुमानित है।

कोल इंडिया ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कोयला मंत्रालय ने शुद्ध रूप से शून्य कार्बन उत्सर्जन वाली कंपनी बनने की जम्मेदारी कोल इंडिया को दी है। सौर ऊर्जा के क्षेत्र में पहल कोल इंडिया की विभिन्न क्षेत्रों में जाने की योजना का हिस्सा है।

कंपनी के अनुसार इसमें करीब 5,650 करोड़ रुपये निवेश अनुमानित है।

कोल इंडिया ने कहा कि कुल व्यय में से 3,650 करोड़ रुपये कंपनी के पूंजी व्यय से जबकि शेष राशि संयुक्त उद्यम मॉडल के जरिये जुटायी जाएगी। इस पहल के लिये कंपनी की योजना संयुक्त उद्यम के जरिये कदम बढ़ाने की है।

कोल इंडिया और एनएलसी इंडिया लि. ने अपने प्रयासों को संयुक्त रूप से अमल में लाने के लिये सयुक्त उद्यम इकाई ‘कोल लिग्नाइट ऊर्जा विकास प्राइवेट लि.’ बनायी है। इसका मकसद 1,000 मेगावाट क्षमता की सौर बिजली परियोजनाएं स्थापित करना है।

कोल इंडिया ने सार्वजनिक क्षेत्र की एनटीपीसी के साथ भी संयुक्त उद्यम बनाने को लेकर समझौता किया है। साथ ही कंपनी ने सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के साथ 1,000-1,000 मेगावाट क्षमता की सौर परियोजनाओं के लिये समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये हैं। इस पर दोनों कंपनियां अलग-अलग काम कर रही हैं।

कोल इंडिया को सौर परियोजनाओं पर काम करने से उसे अपने बिजली खपत पर होने वाली बड़ी राशि में भी बचत होगी। कंपनी ने 2019-20 में बिजली खपत के लिये करीब 3,400 करोड़ रुपये का खर्च किया। यह कंपनी के राजस्व व्यय का करीब 4.4 प्रतिशत है। अगर कंपनी बिजली बिल में कमी लाती है तो इससे उसका लाभ बढ़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम