लाइव न्यूज़ :

रेल बुनियादी ढांचे में 19,650 करोड़ रुपये का निवेश करेगी कोल इंडिया

By भाषा | Updated: November 30, 2021 16:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 नवंबर सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लि. अपने रेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए अनुमानित रूप से 19,650 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

इस कदम से वित्त वर्ष 2023-24 तक रेलवे के माध्यम से कंपनी की कोयला निकासी क्षमता में और 33 करोड़ टन प्रतिवर्ष की वृद्धि होगी, क्योंकि इस दौरान उत्पादन के काफी बढ़ने की उम्मीद है।

कोल इंडिया लि. (सीआईएल) ने एक बयान में कहा कि आगामी परियोजनाओं से कंपनी को मौजूदा क्षमता से अधिक, रेल के माध्यम से कोयले की बढ़ी हुई मात्रा को अपने नए और पुराने खनन क्षेत्रों से भेजने में मदद मिलेगी। इनमें से कुछ पहले से ही चालू हैं।

कोयला खनन कंपनी अपने कोष से जमा के आधार पर सीसीएल और एमसीएल में 7,994 करोड़ रुपये की अनुमानित पूंजी से तीन महत्वपूर्ण रेलवे लाइनों का निर्माण कर रही है। इनकी कोयला परिवहन क्षमता 17 करोड़ टन सालाना की होगी।

इसके अलावा कंपनी ने 11,656 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय पर छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा के साथ चार रेल संयुक्त उद्यमों का निर्माण किया है, जिनसे 16 करोड़ टन प्रतिवर्ष कोयले के परिवहन में मदद मिलेगी।

सेंट्रल कोलफील्ड्स लि. (सीसीएल), महानदी कोलफील्ड्स लि. (एमसीएल) और साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लि. (एसईसीएल) सीआईएल की अनुषंगियां हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?