लाइव न्यूज़ :

बेलारूस की कंपनी से 2,900 करोड़ रुपये में 96 डंपर खरीदेगी कोल इंडिया

By भाषा | Updated: February 3, 2021 16:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन फरवरी सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लि. (सीआईएल) ने डंपरों की खरीद के लिए बेलारूस की खनन उपकरण कंपनी से 2,900 करोड़ रुपये का करार किया है।

कोल इंडिया ने बुधवार को बयान में कहा कि करार के तहत वह 240 टन क्षमता के 96 डंपर खरीदेगी।

कोल इंडिया ने कहा, ‘‘उसने बेलारूस की कंपनी बेलाज से शनिवार को औपचारिक रूप से 240 टन क्षमता के 96 डंपर की खरीद का करार किया। यह सौदा 2,900 करोड़ रुपये है।’’

कोल इंडिया के निदेशक मंडल ने पिछले साल अगस्त में डंपरों की खरीद की अनुमति दी थी।

कंपनी ने कहा कि वह समूचे 2,900 करोड़ रुपये का निवेश खुद करेगी। इसमें उपकरण की लागत के अलावा आठ साल के पुर्जों और अन्य चीजों की लागत शामिल है।

कोल इंडिया का 95 प्रतिशत उत्पादन खुली खानों से होता है। खानों के पास अतिरिक्त कोयले को डंप यार्ड में पहुंचाने के लिए अधिक क्षमता के डंपर जरूरी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या