लाइव न्यूज़ :

कोल इंडिया ने गैर-विद्युत क्षेत्र को कोयले की आपूर्ति पर अस्थायी रूप से रोक लगायी

By भाषा | Updated: October 14, 2021 20:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर बिजलीघरों में कोयले की कमी के बीच कोल इंडिया लि. (सीआईएल) ने गैर-विद्युत क्षेत्र के लिए शुष्क ईंधन की आपूर्ति को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है।

कोल इंडिया की इकाई साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के हालिया पत्र के मुताबिक, "अगली सूचना तक गैर-विद्युत क्षेत्र के संयंत्रों के लिए आपूर्ति को निलंबित कर दिया गया है।"

इस बारे में पूछे जाने पर, सीआईएल के एक अधिकारी ने कहा, "यह राष्ट्रहित में केवल एक अस्थायी व्यवस्था है ताकि संकटग्रस्त विद्युत संयंत्रों में कोयले के कम भंडार की स्थिति से निपटा जा सके और उन्हें आपूर्ति बढ़ायी जा सके।"

उन्होंने कहा कि कंपनी अपना उत्पादन और आपूर्ति लगातार बढ़ा रही है।

पिछले चार दिनों से विद्युत क्षेत्र को 16.1 लाख टन प्रतिदिन की निरंतर आपूर्ति की जा रही है। स्थिति जल्दी ही सामान्य होने की उम्मीद है। स्थिति सामान्य होने और कोयले से चलने वाले बिजली संयंत्रों में भंडार सहज स्तर पर पहुंच जाने पर, अन्य क्षेत्रों को आपूर्ति पूर्व स्थिति के अनुसार शुरू कर दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?