लाइव न्यूज़ :

कोल इंडिया ने मौजूदा वित्त वर्ष के लिए 17,000 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय का लक्ष्य रखा

By भाषा | Updated: August 15, 2021 20:54 IST

Open in App

कोलकाता 15 अगस्त कोल इंडिया लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 17,000 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय का लक्ष्य रखा है, जो पिछले साल के इसके व्यय से लगभग 4,000 करोड़ रुपये अधिक है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि कंपनी को कोयले की बढ़ती मांग और ई-नीलामी बिक्री से अधकि राशि मिलने से नकदी प्रवाह में सुधार की उम्मीद है।

अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘इस वर्ष के लिए कुल पूंजीगत व्यय 17,000 करोड़ रुपये है। इसमें हिंदुस्तान उर्वरक और रसायन लिमिटेड और तालचर फर्टिलाइजर्स लि. में 3,000 करोड़ रुपये डालना भी शामिल है। साथ ही एक संयुक्त उद्यम कंपनी के माध्यम से रेलवे लाइन निर्माण के लिए 1,000-1,500 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे।’’

सार्वजानिक क्षेत्र की महारात्न कंपनी ने अपने पूंजीगत व्यय बजट को 2020-21 के वित्तीय वर्ष के लिए 10,000 करोड़ रुपये के शुरुआती अनुमान से संशोधित कर 13,115 करोड़ रुपये कर दिया था।

उल्लेखनीय है कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सार्वजानिक क्षेत्र की कंपनियों को अर्थव्यवस्था में वृद्धि को गति देने के लिए अपने पूंजीगत व्यय को बढ़ाने का निर्देश दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम