लाइव न्यूज़ :

कोल इंडिया ने कोयला भंडार से मिथेन गैस निकालने के लिये समझौता किया

By भाषा | Updated: September 20, 2021 17:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 सितंबर सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया ने सोमवार को कहा कि उसकी अनुषंगी इकाई भारत कोकिंग कोल ने कोयला भंडार से मिथेन गैस निकालने को लेकर प्रभा एनर्जी के साथ 1,880 करोड़ रुपये का अनुबंध किया है।

कोयला भंडार से प्राप्त मिथेन प्राकृतिक गैस का गैर- परंपरागत रुप है।

कोल इंडिया ने एक बयान में कहा, ‘‘भारत कोकिंग कोल लि. (बीसीसीएल) ने सोमवार को वाणिज्यिक रूप से कोयला भंडार क्षेत्र से मिथेन गैस निकालने को लेकर प्रभा एनर्जी प्राइवेट लि. के साथ 1,880 करोड़ रुपये की राजस्व हिस्सेदारी का अनुबंध किया है। अपनी तरह का यह पहला समझौता वैश्विक बोली प्रक्रिया के तहत किया गया है।

बीसीसीएल के पट्टा क्षेत्र के अंतर्गत झरिया ब्लॉक- एक से मिथेन (कोल बेड मिथेन) गैस निकाली जायेगी।

बीसीसीएल जमीन की लागत के लिए करीब 370 करोड़ रुपये लगाएगी, बाकी पैसा कोयला भंडार क्षेत्र से मिथेन गैस निकालने की परियोजना के विकास से जुड़ी कंपनी प्रभा एनर्जी लगाएगी।

समझौते के मौके पर कोल इंडिया के चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल और कंपनी के निदेशक (तकनीकी) विनय दयाल डिजिटल तरीके से मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम