लाइव न्यूज़ :

एल्युमीनियम उद्योग को तत्काल कोयले की आपूर्ति शुरू करें कोल इंडिया : एएआई

By भाषा | Updated: October 13, 2021 21:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली 13 अक्टूबर भारतीय एल्युमीनियम संघ (एएआई) ने कोल इंडिया से घरेलू एल्यूमीनियम उद्योग के लिए कोयले की आपूर्ति को तुरंत फिर से शुरू करने के लिए कहा है।

संघ का कहना है कि विभिन्न कारकों के कारण सूखे ईंधन की मौजूदा कमी ने उद्योग में एक अनिश्चित स्थिति पैदा कर दी है।

एएआई की तरफ से यह बयान ऐसे समय आया है जब देश के विभिन्न बिजली संयंत्र कोयले की कमी का सामना कर रहे हैं।

कोल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल को लिखे पत्र में एएआई ने कहा, ‘‘उद्योग का समर्थन करने के लिए कोयला मंत्रालय और कोल इंडिया के अथक प्रयासों के बावजूद विभिन्न कारकों से कोयले की कमी ने एक बेहद अनिश्चित स्थिति पैदा कर दी है।’’

संघ ने पत्र में कहा कि गैर-विद्युत उद्योगों के लिए कोयले की आपूर्ति रोकने का हालिया निर्णय एल्युमीनियम उद्योग के लिए हानिकारक है। साथ ही यह स्थिरता को खतरे में डाल देगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख