लाइव न्यूज़ :

कोल इंडिया ने बिजली संयंत्रों को कोयला आपूर्ति बढ़ाकर 15.1 लाख टन प्रतिदिन की

By भाषा | Updated: October 11, 2021 18:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया लि. ने सोमवार को कहा कि उसने चालू महीने के पिछले चार दिनों में देश भर में बिजली संयंत्रों को कोयले की आपूर्ति को बढ़ाकर 15.1 लाख टन प्रति दिन कर दिया है। कंपनी ने कहा कि वह कोयले के परिवहन के लिए पर्याप्त निकासी इंतजाम कर रही है।

देश में कोयले की कमी के कारण बिजली संकट की चेतावनी वाली रिपोर्टों के बीच कोल इंडिया का यह बयान महत्वपूर्ण है।

कंपनी ने कहा, ‘‘अधिक कोयला की मांग बढ़ने के साथ, त्वरित आवश्यकता को देखते हुए कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने त्योहार से पहले अक्टूबर के पिछले चार दिनों के दौरान देश के बिजली उत्पादक संयंत्रों को प्रति दिन 15.1 लाख टन की आपूर्ति की।’’

अक्टूबर के दौरान कोयले से चलने वाले बिजली संयंत्रों की औसत आपूर्ति अब तक 14.3 लाख टन प्रति दिन रही है। यह अब पिछले चार दिनों में बढ़कर 15.1 लाख टन हो गई है।

सीआईएल ने कहा कि वह यथासंभव मांग-आपूर्ति के अंतर को पाटने के लिये सभी प्रयास कर रही है। चार करोड़ टन के भंडार और बढ़ने से कोयले की उपलब्धता की कोई समस्या नहीं होगी।

अक्टूबर के दौरान (रविवार तक) कुल आपूर्ति 17.3 लाख टन प्रतिदिन पहुंच गया है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक है।

सीआईएल के निदेशक (विपणन) एसएन तिवारी ने कहा, ‘‘हमारा उद्देश्य बिजली क्षेत्र के लिए आपूर्ति को और अधिक बढ़ाना है, जिसे हम पूजा के बाद हासिल करने की उम्मीद करते हैं...।’’

कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) का घरेलू कोयला उत्पादन में 80 प्रतिशत से अधिक का योगदान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र