लाइव न्यूज़ :

अक्टूबर में कोयला आयात 27 प्रतिशत गिरकर 1.575 करोड़ टन रहा

By भाषा | Updated: December 19, 2021 14:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर भारत का कोयला आयात अक्टूबर 2021 में एक साल पहले की तुलना में 26.8 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1.575 करोड़ टन पर आ गया।

कोयला एवं इस्पात के बारे में शोध रिपोर्ट प्रकाशित करने वाली कंपनी एमजंक्शन सर्विसेज ने आंकड़ों के आधार पर कहा है कि देश के प्रमुख एवं अन्य बंदरगाहों पर आयात किए गए कोयला एवं कोक में अक्टूबर में 26.8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

इसके मुताबिक अक्टूबर 2021 में देश में कोयला आयात 1.575 करोड़ टन रहा जबकि अक्टूबर 2020 में यह 2.150 करोड़ टन रहा था।

हालांकि सितंबर 2021 की तुलना में गत अक्टूबर में कोयला आयात छह प्रतिशत अधिक रहा। सितंबर में कोयला आयात 1.458 करोड़ टन हुआ था।

अगर अक्टूबर में आयात किए गए कोयले आयात का वर्गीकरण देखें तो नॉन-कोकिंग कोयला 94.57 लाख टन था जबकि कोकिंग कोयले की मात्रा 40.5 लाख टन की थी।

चालू वित्त वर्ष के पहले सात महीनों (अप्रैल-अक्टूबर) में कुल कोयला आयात 12.309 करोड़ टन रहा है जो एक साल पहले की समान अवधि के 11.681 करोड़ टन के मुकाबले 5.4 प्रतिशत अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?