लाइव न्यूज़ :

झारखंड में तीन ब्लॉकों में कोयला निकालने का काम शुरू

By भाषा | Updated: December 5, 2021 12:31 IST

Open in App

रांची, पांच दिसंबर झारखंड में 29 कोयला ब्लॉकों में से तीन में निकासी का काम शुरू हो गया है। खान मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

केंद्रीय खान मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव एम नागराजू ने शनिवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हें बताया कि तीन कोयला ब्लॉकों से कोयला निकालने का काम शुरू हो चुका है। उन्होंने बताया कि आगामी महीनों में केरेदारी, चट्टी बरियातू, बादाम, ट्यूबेड, तोकिसूद और लोहारी कोयला ब्लॉकों में भी काम शुरू हो जाएगा।

राज्य सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने नागराजू को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि विभिन्न कोयला ब्लॉकों के आवंटी राज्य के कानून का अनुपालन करें।

राज्य सरकार के नियमों के अनुसार, सभी कंपनियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि एक परियोजना में काम करने वाले कर्मचारियों का 75 प्रतिशत झारखंड से होना चाहिए।

नागराजू ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि विभिन्न कोयला खनन कंपनियों के आवंटियों के साथ बैठक कर उन्हें खनन कार्य में 75 प्रतिशत श्रमबल राज्य से लगाने के निर्देश दिए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?