लाइव न्यूज़ :

कुछ खदानें बंद होने, बारिश के कारण कुछ के जलमग्न होने से पैदा हुआ कोयला संकट : जोशी

By भाषा | Updated: October 14, 2021 16:41 IST

Open in App

चतरा (झारखंड), 14 अक्टूबर कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बृहस्पतिवार को कहा कि कुछ खदानों के बंद होने और कुछ अन्य खदानों में मानसून की बारिश के कारण पानी भरने से यह कोयला संकट पैदा हुआ है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि स्थिति में सुधार हो रहा है।

झारखंड के चतरा जिले के पिपरवार में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) की अशोक खदान का दौरा करने वाले जोशी ने कहा कि देश में बिजली संयंत्रों को आवश्यक मात्रा में कोयला प्राप्त होता रहेगा।

वर्तमान स्थिति के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘हम अब स्थिति में सुधार देख रहे हैं।’’

मंत्री ने मौजूदा स्थिति पर सीसीएल और ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के अधिकारियों के साथ चर्चा की।

अधिक कोयले के उत्पादन की आवश्यकता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हम प्रतिदिन 20 लाख टन कोयले का उत्पादन कर सकते हैं।’’

जोशी ने संवाददाताओं से कहा कि कुछ कोयला खदानों के बंद होने और मानसून के कारण कुछ अन्य खदानों के जलमग्न होने से बिजली संयंत्रों को कोयले की आपूर्ति में बाधा उत्पन्न हुई।

मंत्री ने बैठक में खनन के लिए जमीन की उपलब्धता से जुड़े मुद्दे पर भी चर्चा की।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन समेत सभी के सहयोग से समाधान निकाला जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?