लाइव न्यूज़ :

सीओएआईन ने ई-कामर्स मंचों पर रिपीटर्स, बूस्टर्स की अवैध बिक्री पर रोक लगाने का सरकार से आग्रह

By भाषा | Updated: April 16, 2021 22:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल दूरसंचार सेवा कंपनियों के संगठन सीओएआई ने शुक्रवार को दूरसंचार विभाग से ई- वाणिज्य वेबसाइट के जरिये अवैध रिपीटर्स और बूस्टर की आफलाइन अथवा आनलाइन होने वाली बिक्री रोकने के लिये कड़े उपाय करने का आग्रह किया है। संगठन ने दूरसंचार उद्योग में चल रही इस समस्या को समाप्त करने में सरकार से तुरंत हस्तक्षेप करने को कहा है।

सीओएआई ने कहा है कि इस मुद्दे पर एसोसियेसन की तरफ से विस्तृत आकलन किये जाने के बाद हालांकि, कुछ ई- वाणिज्य कंपनियों ने अपने प्लेटफार्म पर इस तरह के उपकरणों की बिक्री को बंद कर दिया है लेकिन अन्य आनलाइन बाजार मंचों पर इस तरह के अवैध उपकरणों की बिक्री जारी है।

दि सेल्यूलर आपरेटर्स एसोसियेसन आफ इंडिया (सीओएआई) के साथ - रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया - जैसी दूरसंचार कंपनिया उसकी सदस्य हैं। संगठन पहले भी मोबाइल सिगनलों को बढ़ाने वाले इस तरह के उपकरणों की खुले आम बिक्री को लेकर शिकायत कर चुका है।

सीओएआई ने 16 अप्रैल को दूरसंचार सचिव अंशु प्रकाश को भेजे पत्र में इसकी शिकायत की है और चिंता जताई है कि इस प्रकार के अवैध रिपीटर्स और बूस्टर की वजह से दूरसंचार ग्राहकों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। मोबाइल नेटवर्क नहीं आना, कॉल ड्राप होना और डेटा स्पीड कम होने जैसी समस्यायें इन अवैध रूप से लगाये गये बूस्टर और रिपीटर्स की वजह से पैदा होती हैं।

संगठन ने दूरसंचार विभाग से इस मुद्दे का समाधान करने के लिये कड़ाई से कदम उठाने का आग्रह किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत