लाइव न्यूज़ :

जुझारू क्षमता के बल पर पहुंच बढ़ा सकते हैं सहकारी बैंक : आरबीआई

By भाषा | Updated: December 28, 2021 20:14 IST

Open in App

मुंबई, 28 दिसंबर रिजर्व बैंक ने कहा है कि आर्थिक गतिविधियों में पुनरुद्धार के बीच सहकारी बैंक अपनी जुझारू क्षमता और वित्तीय स्थिति में हालिया सुधारों के जरिये अपनी पहुंच बढ़ा सकते हैं।

केंद्रीय बैंक की मंगलवार को जारी 'भारत में बैंकिंग का रुझान और प्रगति 2020-21' रिपोर्ट के मुताबिक, सहकारी बैंकिंग खंड- शहरी और ग्रामीण दोनों- कोविड-19 महामारी के दौरान मजबूत बना रहा।

रिपोर्ट के मुताबिक, ‘‘आगे आर्थिक गतिविधियों में पुनरुद्धार के बीच उम्मीद की जाती है कि यह क्षेत्र अपनी जुझारू क्षमता और हाल में वित्तीय स्थिति में आए सुधार के बल पर अपनी पहुंच का दायरा बढ़ा सकता है।’’

रिपोर्ट कहती है कि हालांकि 2020-21 में शहरी सहकारी बैंकों (यूसीबी) का बही-खाता देनदारी पक्ष में जमा की वजह से बढ़ा है, लेकिन साथ ही इसे सुस्त ऋण वृद्धि और संपत्ति पक्ष में निवेश में तेजी से भी मदद मिली है। शहरी सहकारी बैंकों की पूंजी और मुनाफे की स्थिति में सुधार आया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रामीण सहकारी समितियों में, राज्य सहकारी बैंकों और जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों की लाभप्रदता सुधरी है लेकिन उनकी संपत्ति की गुणवत्ता में गिरावट आई है।

इसमें कहा गया है कि आगे चलकर संरचनात्मक सुधारों से सहकारी बैंकों के परिचालन में बदलाव आने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?