लाइव न्यूज़ :

पेट्रोप पंपों पर बने सीएनजी स्टेशन तीसरे पक्षों के लिये नहीं होंगे उपलब्ध

By भाषा | Updated: November 30, 2020 19:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 नवंबर पेट्रोल पंपों पर लगने वाले सीएनजी स्टेशन तीसरे पक्ष के लिये किराये को लेकर उपलब्ध नहीं होंगे। गैस नियामक पीएनजीआरबी ने इसकी जानकारी दी।

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस नियामकीय बोर्ड (पीएनजीआरबी) द्वारा जारी अंतिम नियमन के अनुसार, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) जैसी तेल विपणन कंपनियों को अपने उन पेट्रोल पंपों पर सीएनजी स्टेशन लगाने की इजाजत नहीं होगी, जिन्हें शहरी गैस के किसी लाइसेंसधारक को सीएनजी की आपूर्ति करने के लिये अलग रखा गया है।

पीएनजीआरबी ने अंतिम नियमनों में वैसे शहरी गैस वितरण नेटवर्क की खुली उपलब्धता के संबंध में प्रावधान स्पष्ट किये हैं, जिनकी विपणन की विशिष्ट अवधि पूरी हो चुकी है।

नियामक ने एक अधिसूचना में कहा कि न्यूनतम पांच साल की विशिष्ट अवधि समाप्त होने के बाद तीसरे पक्ष एक शुल्क देकर शहरों तथा जिला नियामकीय स्टेशनों तक गैस पहुंचाने वाली पाइपलाइन का इस्तेमाल कर सकेंगे।

उसने कहा, ‘‘हालांकि सीएनजी संपीड़न व वाहन में गैस डालने से संबंधित उपकरणों व सुविधाओं को साझा नहीं किया जा सकेगा।’’

नियम के अनुसार, पीएनजीआरबी किसी विशेष क्षेत्र में घरों की रसोई घरों तथा औद्योगिक उपयोक्ताओं को पाइप से प्राकृतिक गैस (पीएनजी) तथा वाहनों के लिये सीएनजी की खुदरा आपूर्ति के लिये निकायों को लाइसेंस देता है। लाइसेंस प्राप्त करने वाले निकाय के पास एक तय अवधि के लिये उक्त क्षेत्र में परिचालन का विशेषाधिकार प्राप्त होता है। तय अवधि के बाद उक्त क्षेत्र में अन्य निकाय भी परिचालन कर सकते हैं।

नियामक ने अधिसूचना में एक शहरी वितरण नेटवर्क के पाइपलाइन से गैस का परिवहन करने की दरें तय करने का तरीका भी बताया है।

इसके अनुसार, तीसरा पक्ष किसी उद्योग या घरेलू उपभोक्ता को गैस बेचने के लिये पाइपलाइन का इस्तेमाल कर सकता है। वह अपने गैस को अपने सीएनजी स्टेशन तक ले जाने के लिये भी इसका इस्तेमाल कर सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?