लाइव न्यूज़ :

CNG Price Hike: पेट्रोल और डीजल से पहले सीएनजी का झटका, दिल्ली-NCR में बढ़े दाम, इतने की बढ़ोतरी, देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 7, 2022 22:25 IST

CNG Price Hike: खुदरा ईंधन विक्रेताओं को लागत वसूली के लिए पेट्रोल और डीजल के दाम 16 मार्च तक 12 रुपये प्रति लीटर से भी अधिक बढ़ाने की आवश्यकता है। उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने के कारण बीते चार महीने से ईंधन के दाम नहीं बढ़े हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे128 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गईं, जो बीते नौ वर्षों में सर्वाधिक हैं।15.1 रुपये प्रति लीटर की मूल्य वृद्धि की आवश्यकता है।ईंधन का यह मूल्य वर्ष 2012 के बाद सबसे ज्यादा है।

CNG Price Hike: रूस-यूक्रेन युद्ध का असर दुनिया भर में दिखने लगा है। पेट्रोल और डीजल की कीमत से पहले सरकार ने झटका दिया है। दिल्ली और एनसीआर में सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। नई कीमत 8 मार्च से लागू हो जाएगी। दिल्ली में 50 पैसे का इजाफा किया गया है।

दिल्ली में मौजूदा दर 57.01 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 57.51 रुपये प्रति किलो हो जाएगा। नोएडा, गाजियाबाद में सीएनजी की कीमत में 1 रुपये का इजाफा हुआ है। 8 मार्च से 58.58 रुपये प्रति किलो से मिलेगा। सीएनजी चालकों के लिए झटका है।

देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लगातार चार महीने तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ठहराव बाद इस सप्ताह वाहन ईंधन की कीमतों में वृद्धि हो सकती है। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों के 13 वर्ष के रिकॉर्ड स्तर 140 डॉलर प्रति पर पहुंचने के बावजूद ईंधन की कीमतों में कोई वृद्धि नहीं होने के बाद पेट्रोलियम कंपनियां अब अपने घाटे की भरपाई करने के लिए तैयार है।

वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल, अमेरिकी तेल बेंचमार्क रविवार शाम को बढ़कर 130.50 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। यह जुलाई, 2008 के बाद कच्चे तेल का उच्चतम स्तर है। गौरतलब है कि भारत अपनी कच्चे तेल की 85 प्रतिशत जरूरत आयात के जरिये पूरा करता है।

तेल की कीमतों में इस साल पहले से ही 60 प्रतिशत से अधिक वृद्धि हो चुकी है और कमजोर रुपया देश के लिए और परेशानी बढ़ रहा है। उद्योग से जुड़े सूत्रों ने कहा कि ईंधन खुदरा विक्रेताओं के घाटे को कम करने के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 15 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की जरूरत है।

टॅग्स :दिल्लीनॉएडापेट्रोल का भावडीजल का भावचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत