लाइव न्यूज़ :

CNG-PNG Price: दिल्ली में सीएनजी, रसोई गैस की कीमतों में छह रुपये की कटौती, जानें क्या है नए रेट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 8, 2023 18:32 IST

CNG-PNG Price: सरकार ने एक दिन पहले ही प्राकृतिक गैस की कीमत निर्धारण करने का नया फॉर्मूला लागू किया था।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय राजधानी में सीएनजी और पीएनजी की कीमतें कम हुई हैं। दो साल में लगभग 50 प्रतिशत वृद्धि होने के बाद यह कटौती की गई है।सीएनजी कीमतें अप्रैल, 2021 से दिसंबर, 2022 के बीच 15 बार बढ़ाई गईं।

CNG-PNG Price: दिल्ली में सीएनजी और पाइपलाइन वाली घरेलू रसोई गैस (पीएनजी) की कीमतों में शनिवार को छह रुपये तक की कटौती कर दी गई। यह करीब दो साल में गैस कीमतों में हुई पहली कटौती है। सरकार ने एक दिन पहले ही प्राकृतिक गैस की कीमत निर्धारण करने का नया फॉर्मूला लागू किया था।

उस फैसले के बाद राष्ट्रीय राजधानी में सीएनजी और पीएनजी की कीमतें कम हुई हैं। दिल्ली में सीएनजी और पाइपलाइन गैस की खुदरा बिक्री करने वाली फर्म इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने एक ट्वीट में कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीटी) में सीएनजी की कीमत 79.56 रुपये प्रति किलोग्राम से घटकर 73.59 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।

आईजीएल के अनुसार, इसी तरह दिल्ली में पाइपलाइन वाली घरेलू रसोई गैस की कीमत 53.59 प्रति मानक घन मीटर (एससीएम) से घटकर 48.59 रुपये प्रति एससीएम हो गई है। नई कीमतें नौ अप्रैल से लागू होंगी। संकलित आंकड़ों से पता चलता है कि गैस कीमतों में दो साल में लगभग 50 प्रतिशत वृद्धि होने के बाद यह कटौती की गई है।

सीएनजी कीमतें अप्रैल, 2021 से दिसंबर, 2022 के बीच 15 बार बढ़ाई गईं। अप्रैल, 2021 के बाद सीएनजी की कीमतों में प्रति किलोग्राम 36.16 रुपये (83 प्रतिशत) की वृद्धि हुई है। सीएनजी की कीमत अंतिम बार 17 दिसंबर, 2022 को बढ़ाई गई थी।

इसी तरह पीएनजी की कीमत सात अगस्त, 2021 से आठ अक्टूबर, 2022 के बीच 10 बार बढ़ाई गई। इसकी कीमतों में 24.09 रुपये प्रति एससीएम यानी 81 प्रतिशत वृद्धि हुई। आईजीएल ने कहा कि दिल्ली में सीएनजी और पीएनजी की खुदरा कीमतें देश में सबसे कम स्तर पर हैं।

टॅग्स :सीएनजीदिल्लीभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित