मुंबई में सीएनजी, पीएनजी हुई महंगी

By भाषा | Updated: February 8, 2021 20:07 IST2021-02-08T20:07:25+5:302021-02-08T20:07:25+5:30

CNG in Mumbai, PNG becomes expensive | मुंबई में सीएनजी, पीएनजी हुई महंगी

मुंबई में सीएनजी, पीएनजी हुई महंगी

मुंबई 8 फरवरी मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में पाइप के जरिए गैस की आपूर्ति करने वाली कंपनी महानगर गैस ने सोमवार को कंप्रेस्ड प्राकृतिक गैस (सीएनजी) का भाव 1.5 रुपये प्रति किलोग्राम और पाइप से पहुंचाई जाने वाली घरेलू रसोईं गैस (पीएनजी) का भाव 95 पैसा प्रति घन मीटर ऊंचा कर दिया।

सरकारी क्षेत्र की कंपनी ने कहा है कि उसने कोविड19 महामारी के दौरान परिचालन, कर्मचारी और स्थायी खर्चों में बढ़ोतरी की आंशिक भरपायी के लिए इन ईंधनों के भाव बढ़ाए हैं।

कंपनी ने कहा है कि मुंबई और उससे लगे इलाकों में अब सीएनजी और पीएनजी के भाव क्रमश: 49.40 रुपये प्रति किलो ग्राम और 29.85 रुपये प्रति घनमीटर (स्लैब1) और 35.45रुपये प्रति घनमीटर (स्लैब2) हो गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: CNG in Mumbai, PNG becomes expensive

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे