जनता से जुड़े कामों में अब नहीं होगी देर, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए सख्त निर्देश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 26, 2026 12:28 IST2026-02-26T12:27:07+5:302026-02-26T12:28:03+5:30

डॉ. मोहन सरकार ने साफ किया है कि सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की अनिवार्य रूप से कार्यालय में मौजूदगी सुनिश्चित की जाएगी।

CM Dr Mohan Yadav strict instructions no delay in public-related works madhya pradesh police bjp sarkar | जनता से जुड़े कामों में अब नहीं होगी देर, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए सख्त निर्देश

file photo

Highlightsमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अधिकारियों-कर्मचारियों के समय को लेकर दिखाई सख्ती।वल्लभ भवन-विंध्याचल-सतपुड़ा भवन सहित राजधानी के सभी कार्यालयों में टीमें गठित।सुबह 10 से शाम 6 बजे तक ऑफिस में न मिलने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई।

भोपालः मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुशासन के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रहे हैं। उनके लिए जनहित ही सर्वोच्च प्राथमिकता है।  26 फरवरी को उन्होंने राजधानी भोपाल स्थित वल्लभ भवन सहित अन्य शासकीय दफ्तरों में अधिकारियों और कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। इस निर्देश का पालन न करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ भविष्य में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  डॉ. मोहन सरकार ने साफ किया है कि सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की अनिवार्य रूप से कार्यालय में मौजूदगी सुनिश्चित की जाएगी।

इसके तहत वल्लभ भवन, विंध्याचल, सतपुड़ा भवन तथा अन्य सरकारी कार्यालयों में उपस्थिति, आने-जाने के समय और अनधिकृत अनुपस्थिति की जानकारी ली जाएगी। गौरतलब है कि, सामान्य प्रशासन विभाग ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर विशेष टीमें गठित कर विभिन्न कार्यालयों में तैनात कर दी हैं। टीमों का उद्देश्य कार्यों में देरी रोकना और जनता से जुड़े मामलों में तत्परता सुनिश्चित करना है।

जनता से जुड़े कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जनकल्याणकारी योजनाओं और आम जनता से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समय पर काम करना अब अनिवार्य है, अन्यथा संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। सरकार का कहना है कि जनता की सुविधा और पारदर्शी प्रशासन सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए सभी शासकीय अधिकारी-कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी और समयबद्धता के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करें।

Web Title: CM Dr Mohan Yadav strict instructions no delay in public-related works madhya pradesh police bjp sarkar

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे