लाइव न्यूज़ :

नागर विमानन मंत्रालय का हवाईअड्डों का गैर-प्रमुख सुरक्षा कामकाज निजी एजेंसियों को देने का प्रस्ताव

By भाषा | Updated: November 24, 2021 16:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 नवंबर नागर विमानन मंत्रालय ने हवाईअड्डा परिचालकों से कहा है कि वे हवाईअड्डों पर गैर-प्रमुख सुरक्षा कार्य निजी एजेंसियों को ‘आउटसोर्स’ करने पर विचार करें।

इसके अलावा मंत्रालय ने हवाई अड्डों पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के 3,000 अतिरिक्त जवान तैनात करने की भी बात कही है।

घरेलू हवाई यातायात अब कोविड-पूर्व के स्तर पर पहुंच गया है। इस पृष्ठभूमि में ये कदम उठाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि आगामी महीनों में हवाई यात्रियों की संख्या में और बढ़ोतरी होगी।

नागर विमानन सचिव राजीव बंसल ने बुधवार को कहा कि इस क्षेत्र का पुनरुद्धार होगा और पहले की तुलना में तेज वृद्धि हासिल करेंगे। घरेलू यात्री यातायात के महामारी-पूर्व के स्तर पर पहुंचने के मद्देनजर बंसल ने हवाईअड्डों की यात्री क्षमता को बढ़ाने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि सीआईएसएफ को अपनी क्षमता बढ़ाने के लिए कहा गया है और हवाईअड्डा परिचालकों को अन्य उपायों के साथ और अधिक स्क्रीनिंग मशीन लगाने के लिए कहा गया है।

बंसल ने कहा, ‘‘हवाईअड्डा परिचालकों को गैर-प्रमुख सुरक्षा गतिविधियां निजी सुरक्षा एजेंसियों को आउटसोर्स करने पर विचार को कहा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम