लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के सीमावर्ती जिले में बिजली घर की सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआईएसएफ के हवाले

By भाषा | Updated: December 30, 2020 23:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर राजस्थान के सीमावर्ती श्री गंगानगर जिले में स्थित राज्य के सबसे बड़े बिजली संयंत्र की सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने ले ली है।

बिजली संयंत्र के मुख्य इंजीनियर बी कुमार ने मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान सीआईएसएफ के उप महानिरीक्षक प्रबोध चंद्रा को बिजलीघर की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी।

केंद्रीय बल बिजली संयंत्र को आतंकवाद-रोधी सुरक्षा कवच प्रदान करेगा।

सीआईएसएफ के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘जिले के सूरतगढ़ में स्थित संयंत्र कोयला आधारित आधुनिक तापीय बिजली संयंत्र है। इसकी क्षमता 1,320 मेगावाट है। इसका परिचालन आरवीयूएनएल (राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लि.) कर रही है।’’

उसने कहा कि संयंत्र को सशस्त्र बल की सुरक्षा प्रदान की की गयी है। देश में कोयला आधारित तापीय बिजलीघरों के लिये बढ़ते खतरे को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

राजस्थान के बिजली संयंत्र की सुरक्षा सीआईएसएफ के 191 सुरक्षाकर्मी संभालेंगे। इनकी अगुवाई डिप्टी कमाडेंट स्तर के अधिकारी करेंगे।

क्षमता के हिसाब से राजस्थान का यह सबसे बड़ा बिजली संयंत्र हैं और यह श्री गंगानगर जिले में स्थित है जिसकी सीमा पाकिस्तान से लगती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या