लाइव न्यूज़ :

दालचीनी टेक्नोलॉजीज की 80 लाख डॉलर की वृद्धि पूंजी जुटाने की योजना

By भाषा | Updated: June 6, 2021 18:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जून खाद्य प्रौद्योगिकी स्टार्टअप दालचीनी टेक्नोलॉजीज की योजना अगले दो-तीन साल के दौरान 80 लाख डॉलर या करीब 58 करोड़ रुपये की वृद्धि पूंजी जुटाने की है।

दालचीनी टेक्नोलॉजीज आईओटी आधारित वेंडिंग मशीनों के जरिये घर में बना भोजन उपलब्ध कराती है। कंपनी को वित्त वर्ष 2021-22 के अंत तक 144 करोड़ रुपये की सालाना कारोबार दर की उम्मीद है।

दालचीनी की सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) प्रेरणा कालरा ने कहा, ‘‘हमारी योजना अगले दो-तीन साल में 50 से 80 लाख डॉलर की वृद्धि पूंजी जुटाने की है। इस बारे में हमारी कई संभावित निवेशकों से बातचीत चल रही है। हम अपने समाधान को 10 शहरों से आगे पहुंचाना चाहते हैं।’’

फिलहाल देश के 10 शहरों में दालचीनी के 440 से अधिक स्मार्टस्टोर हैं। इसके मासिक सक्रिय प्रयोगकर्ता 1.4 लाख हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत