लाइव न्यूज़ :

सीआईएनएमएफ ने एम्प एनर्जी के साथ समझौता किया

By भाषा | Updated: July 31, 2021 14:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 जुलाई कोपनहेगन इंफ्रास्ट्रक्चर न्यू मार्केट्स फंड (सीआई एनएमएफ) ने अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में 20 करोड़ डॉलर (करीब 1,500 करोड़ रुपये) से अधिक के संयुक्त इक्विटी निवेश के लिए एम्प एनर्जी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौता किया है।

एक बयान में कहा गया है कि वैश्विक स्तर पर सबसे बड़े अक्षय ऊर्जा केंद्रित निधि प्रबंधकों में से एक कोपनहेगन इंफ्रास्ट्रक्चर पार्टनर्स (सीआईपी) ने एम्प एनर्जी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ अपने कोपनहेगन इंफ्रास्ट्रक्चर न्यू मार्केट्स फंड 1 (सीआई एनएमएफ) के माध्यम से एक निवेश समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

यह समझौता भविष्य में विस्तार की संभावना के साथ भारत में अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं में 20 करोड़ डॉलर से अधिक के संयुक्त इक्विटी निवेश को सक्षम बनाता है।

एम्प इंडिया के सह-संस्थापक, प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पिनाकी भट्टाचार्य ने कहा कि सीआईपी दुनिया की अग्रणी अक्षय ऊर्जा केंद्रित अवसंरचना निधि प्रबंधक है और उसके पास पूंजी भागीदार होने के अलावा क्षेत्र में अहम विशेषज्ञता भी है। इनसे दोनों कंपनियों को लाभ होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित