लाइव न्यूज़ :

ट्रक चालकों के बच्चों की ह्दय की सर्जरी पर 1.20 करोड़ रुपये खर्च करेगी चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट्स

By भाषा | Updated: September 29, 2021 21:09 IST

Open in App

चेन्नई, 29 सितंबर चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी लिमिटेड ने वाणिज्यिक भारी वाहन चालकों और मिस्त्रियों के बच्चों को मुफ्त हृदय उपचार प्रदान करने के लिए 1.20 करोड़ रुपये निर्धारित किये हैं।

कंपनी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि इसके लिए उसने श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल के साथ समझौता किया है और यह राशि जन्मजात हृदय रोग वाले 80 बच्चों की मदद में इस्तेमाल की जायेगी।

कंपनी ने कहा कि इसके साथ ही डायग्नोस्टिक्स से लेकर ओपन हार्ट सर्जरी, पोस्ट-ऑपरेटिव देखभाल, दवा और आहार जैसी सभी सेवाएं बिना किसी शुल्क के प्रदान की जाएंगी।

वित्त वर्ष 2020-21 में भी चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी ने 1.20 करोड़ रुपये के खर्च के साथ 18 वर्ष की आयु तक के बच्चों के लिए 1.2 करोड़ रुपये का सहयोग दिया था।

कंपनी के कार्यकारी निदेशक रवींद्र कुमार कुंडू ने कहा, ‘‘ट्रक चलाना आज सबसे महत्वपूर्ण संपर्क में से एक है जो उत्पादकता और प्रतिस्पर्धी दक्षता को सुगम बनाता है, जिससे आर्थिक विकास होता है। तनावपूर्ण और चुनौतीपूर्ण काम ट्रक चालकों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है।’’

उन्होंने कहा कि यह पहल इन परिवारों को बेहतर जीवन में मदद करने के लिए हमारी ओर से एक छोटा कदम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम