लाइव न्यूज़ :

कोलंबो बंदरगाह के कंटेनर टर्मिनल का ठेका चीनी कंपनी को मिला

By भाषा | Updated: November 24, 2021 23:40 IST

Open in App

कोलंबो, 24 नवंबर श्रीलंका में कोलंबो बंदरगाह के पूर्वी कंटेनर टर्मिनल के निर्माण का ठेका चीन की एक सरकारी कंपनी को दिया गया है।

श्रीलंका की सरकार ने बुधवार को इस टर्मिनल के निर्माण का ठेका चीन की चाइना हार्बर इंजीनियरिंग कंपनी को देने की घोषणा की। मंत्रिमंडल के एक फैसले में चीनी कंपनी को कई चरणों में इस टर्मिनल के निर्माण का ठेका दिया गया।

हालांकि श्रीलंका सरकार की तरफ से यह नहीं बताया गया है कि इस अनुबंध का मूल्य कितना है। उसने चीन की सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी को कई बोलीकर्ताओं के बीच विजयी घोषित किया।

कोलंबो बंदरगाह के इस टर्मिनल के विकास का मुद्दा राजनीतिक विवाद का भी विषय रहा है। श्रीलंका इस कंटेनर डिपो के निर्माण को लेकर भारत एवं जापान के साथ हुई त्रिपक्षीय करार को कुछ महीने पहले ही निरस्त कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टफ्लैट, विनयवाड़ा में जी+2 इमारत, 770 ग्राम सोना, 3 किग्रा चांदी, 1.15 लाख रुपये नकद और 300000 रुपये बैंक डिपॉजिट?, सहायक आयुक्त कलिंगिरी शांति अरेस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस