लाइव न्यूज़ :

चीन के अरबपति कारोबारी जैक मा ने ऑनलाइन वीडियो के जरिए चुप्पी तोड़ी

By भाषा | Updated: January 20, 2021 12:32 IST

Open in App

बीजिंग, 20 जनवरी (एपी) चीन के दिग्गज ई-कॉमर्स कारोबारी जैक मा ने बुधवार को अपने एक ऑनलाइन वीडियो के जरिए करीब ढाई महीने से चल रही अपनी चुप्पी तोड़ी।

गौरतलब है कि मा पिछले ढाई महीने से सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं दिए थे, जिसके चलते उनकी स्थिति और उनके व्यापारिक साम्राज्य के भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गईं थीं।

मा ने 50 सेंकेड के वीडियो में अपनी परोपकार संस्था द्वारा समर्थित शिक्षकों को बधाई दी और सार्वजनिक जीवन से अपनी अनुपस्थिति तथा नियामकों द्वारा अलीबाबा समूह या आंट ग्रुप की जांच का कोई जिक्र नहीं किया।

इस वीडियो को चीन के कारोबारी समाचार चैनलों और अन्य वेबसाइट पर प्रसारित किया गया।

आमतौर पर मिलनसार और मीडिया के बीच रहने वाले मा को आखिरी बार 25 अक्टूबर को शंघाई सम्मेलन सार्वजनिक रूप से देखा गया था। इस दौरान मा ने चीन के वित्तीय नियामकों की आलोचना की थी।

इसके बाद चीन के नियामकों ने अलीबाबा ग्रुप के खिलाफ एकाधिकार-रोधी जांच शुरू की। नियामकों ने अलीबाबा से जुड़े ऑनलाइन वित्तीय प्लेटफार्म के शेयर बाजार में प्रवेश को भी स्थगित कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार