लाइव न्यूज़ :

चीन में नवंबर में विनिर्माण गतिविधियों में सुधार

By भाषा | Updated: November 30, 2021 12:01 IST

Open in App

बीजिंग, 30 नवंबर (एपी) चीन में विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियों में नवंबर में सुधार हुआ है। बिजली की स्थिति में सुधार और ऑर्डर बढ़ने की वजह से विनिर्माण गतिविधियां तेज हो रही हैं।

एक उद्योग समूह तथा राष्ट्रीय सांख्यिकी एजेंसी का मासिक खरीद प्रबंधक सूचकांक नवंबर में बढ़कर 50.1 हो गया है। यह अक्टूबर में 49.2 पर था। पिछले दो माह के दौरान यह सूचकांक 50 से नीचे रहा था।

आंकड़ों के अनुसार, उत्पादन का मापक नवंबर में 3.6 अंक बढ़कर 52 पर पहुंच गया, जिससे पता चलता है कि विनिर्माण गतिविधियों में सुधार आ रहा है।

कैपिटल इकनॉमिक्स की शीना यूई ने एक रिपोर्ट में कहा, ‘‘बिजली संकट की स्थिति में सुधार के बाद नवंबर में विनिर्माण गतिविधियां तेज हुई हैं।’’

रिपोर्ट में हालांकि कहा गया है कि कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन की वजह से देश में पुनरुद्धार को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित