लाइव न्यूज़ :

वैश्विक मांग में सुधार से मार्च में चीन का निर्यात 30.6 प्रतिशत बढ़ा

By भाषा | Updated: April 13, 2021 18:54 IST

Open in App

बीजिंग, 13 अप्रैल (एपी) वैश्विक उपभोक्ता मांग में सुधार से मार्च में चीन का निर्यात सालाना आधार पर 30.6 प्रतिशत बढ़ा है। इस बीच, कारोबारियों की निगाह अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन पर लगी है कि वह चीन के साथ शुल्क युद्ध को समाप्त करने को वार्ता शुरू करने की दिशा में क्या कदम उठाते हैं।

सीमा शुल्क विभाग के आंकड़ों के अनुसार मार्च में चीन का निर्यात बढ़कर 241.1 अरब डॉलर पर पहुंच गया। हालांकि, 2021 के पहले दो माह में निर्यात में 60.6 प्रतिशत का उल्लेखनीय इजाफा हुआ था।

इस दौरान चीन का आयात भी 38.1 प्रतिशत बढ़कर 227.3 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो चीन में गतिविधियों में सुधार का संकेतक है।

सीमा शुल्क विभाग के प्रवक्ता ली क्यूवेन ने कहा, ‘‘यह इस बात का सकारात्मक संकेत है कि वैश्विक स्तर पर आर्थिक और कारोबारी गतिविधियां सुधर रही हैं।’’ इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर आर्थिक स्थिति अब भी जटिल और गंभीर बनी हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?