चीन का भारत को निर्यात 2020 के 11 महीनों में 13 प्रतिशत घटा

By भाषा | Updated: December 7, 2020 22:17 IST2020-12-07T22:17:49+5:302020-12-07T22:17:49+5:30

China's exports to India decreased by 13 percent in 11 months of 2020 | चीन का भारत को निर्यात 2020 के 11 महीनों में 13 प्रतिशत घटा

चीन का भारत को निर्यात 2020 के 11 महीनों में 13 प्रतिशत घटा

बीजिंग, सात दिसंबर चीन का भारत को निर्यात इस साल के पहले 11 महीने में 13 प्रतिशत घटा है। चीन के सीमा शुल्क विभाग के सोमवार को जारी आंकड़े के अनुसार वहीं भारत का चीन को निर्यात इसी दौरान 16 प्रतिशत बढ़ा।

दोनों देशों के बीच पूर्वी लद्दाख में जारी तनाव के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2020 के पहले 11 महीनों में 78 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

दोनों देशों का व्यापार 2019 में 92.68 अरब डॉलर रहा था।

सीमा शुल्क के आंकड़े के अनुसार चीन ने इस साल जनवरी से नवंबर के दौरान करीब 59 अरब डॉलर मूल्य का निर्यात किया। यह पिछले साल 2019 की इसी अवधि के मुकाबले 13 प्रतिशत कम है।

वहीं भारत से चीन का आयात पहले 11 महीनों में करीब 19 अरब डॉलर रहा। यह पिछले साल 2019 की इसी अवधि के मुकाबले 16 प्रतिशत अधिक है।

भारत का व्यापार घाटा आलोच्य अवधि में 40 अरब डॉलर रहा जो इससे पूर्व वित्त वर्ष में 60 अरब डॉलर था।

सीमा विवाद के बीच भारत ने देश की एकता और अखंडता को खतरा का हवाला देते हुए 200 से अधिक चीनी ऐप पर पाबंदी लगा दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: China's exports to India decreased by 13 percent in 11 months of 2020

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे