लाइव न्यूज़ :

मई में चीन का निर्यात 28 प्रतिशत, आयात 51 प्रतिशत बढ़ा

By भाषा | Updated: June 7, 2021 10:14 IST

Open in App

बीजिंग, सात जून (एपी) अमेरिका और अन्य बाजारों की मांग सुधरने से मई में चीन के निर्यात में करीब 28 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वही इस दौरान उसका आयात 51 प्रतिशत बढ़ गया।

दुनिया के विभिन्न देश अब कोरोना वायरस महामारी के प्रभाव से उबर रहे हैं। इस पुनरुद्धार की अगुवाई चीन कर रहा है। जिन देशों में टीकाकरण अधिक तेजी से हो रहा है, वहां के हालात अधिक तेजी से सुधर रहे हैं।

चीन के सीमा शुल्क विभाग के सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार इस साल के पहले पांच माह में निर्यात 40 प्रतिशत बढ़ा है। 2019 में समान अवधि में निर्यात 29 प्रतिशत बढ़ा था।

मई में चीन का निर्यात 263.9 अरब डॉलर रहा, जो पिछले माह के स्तर के बराबर है। वहीं मई में चीन का आयात 218.4 अरब डॉलर रहा, जो अप्रैल की तुलना में 1.2 प्रतिशत कम है।

मई में चीन का व्यापार अधिशेष 45.53 अरब डॉलर रहा। यह एक साल पहले की तुलना में 26.5 प्रतिशत कम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम