लाइव न्यूज़ :

अमेरिका, अन्य बाजारों में महामारी का प्रभाव घटने से मई में चीन का निर्यात 28 प्रतिशत ब्ढ़ा

By भाषा | Updated: June 7, 2021 12:22 IST

Open in App

बीजिंग, सात जून (एपी) अमेरिका और अन्य बाजारों की मांग सुधरने से मई में चीन के निर्यात में करीब 28 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वही इस दौरान उसका आयात 51 प्रतिशत बढ़ गया।

दुनिया के विभिन्न देश अब कोरोना वायरस महामारी के प्रभाव से उबर रहे हैं। इस पुनरुद्धार की अगुवाई चीन कर रहा है। जिन देशों में टीकाकरण अधिक तेजी से हो रहा है, वहां के हालात अधिक तेजी से सुधर रहे हैं।

चीन के सीमा शुल्क विभाग के सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार इस साल के पहले पांच माह में निर्यात 40 प्रतिशत बढ़ा है। 2019 में समान अवधि में निर्यात 29 प्रतिशत बढ़ा था।

मई में चीन का निर्यात 263.9 अरब डॉलर रहा, जो पिछले माह के स्तर के बराबर है। वहीं मई में चीन का आयात 218.4 अरब डॉलर रहा, जो अप्रैल की तुलना में 1.2 प्रतिशत कम है।

अमेरिका के साथ राजनीतिक दृष्टि से संवेदनशील चीन का व्यापार अधिशेष मई में 14 प्रतिशत बढ़कर 31.8 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वहीं यूरोपीय संघ के साथ यह 43 प्रतिशत घटकर 12.7 अरब डॉलर रह गया।

मई में चीन का कुल व्यापार अधिशेष 45.53 अरब डॉलर रहा। यह एक साल पहले की तुलना में 26.5 प्रतिशत कम है।

हालांकि, मई में चीन का निर्यात बढ़ा है, लेकिन यह कई विश्लेषकों के अनुमान की तुलना में कम रहा है। विश्लेषकों का कहना है कि इसकी एक वजह यह है कि कोरोना वायरस के मामले बढ़ने की वजह से दक्षिणी चीन में बंदरगाहों में विलंब होना है। यह चीन का मुख्य जहाजरानी केंद्र है। संक्रमण के मामले बढ़ने की वजह से इन बंदरगाहों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम