लाइव न्यूज़ :

चीन के निर्यात की वृद्धि अक्टूबर में मामूली घटी, व्यापार अधिशेष 84 अरब डॉलर के पार

By भाषा | Updated: November 7, 2021 10:17 IST

Open in App

बीजिंग, सात नवंबर (एपी) चीन के निर्यात में वृद्धि की रफ्तार अक्टूबर में मामूली घटी है। पिछले साल के समान महीने की तुलना में अक्टूबर में चीन का निर्यात 27.1 प्रतिशत बढ़ा है। इस दौरान चीन का आयात 20.6 प्रतिशत बढ़ा।

सीमा शुल्क प्रशासन ने रविवार को यह जानकारी दी।

समीक्षाधीन अवधि में चीन का व्यापार अधिशेष 84.5 अरब डॉलर रहा, जो सितंबर में 66.8 अरब डॉलर था।

चीन के निर्यात और आयात का आंकड़ा एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में ऊंचा रहा है। उस समय दुनियाभर की अर्थव्यवस्थाएं कोविड-19 महामारी से प्रभावित थीं। हालांकि, कुल मिलाकर चीन की आर्थिक वृद्धि दर में थोड़ी सुस्ती है।

चीन की अर्थव्यवस्था कोविड-19 महामारी की वजह से लगाए गए अंकुशों से प्रभावित हुई है। इससे देश में यात्रा और उपभोक्ता मांग में कमी आई है। इसके साथ ही बिजली की कमी से कारखाना उत्पादन प्रभावित हुआ है।

चीन का निर्यात पिछले महीने 300.2 अरब डॉलर रहा। वहीं इस दौरान आयात 215.7 अरब डॉलर रहा। सितंबर में चीन का निर्यात 28.1 प्रतिशत बढ़ा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?