लाइव न्यूज़ :

पहली तिमाही में चीन की अर्थव्यवस्था 18.3 प्रतिशत की दर से बढ़ी

By भाषा | Updated: April 16, 2021 10:01 IST

Open in App

बीजिंग, 16 अप्रैल (एपी) चीन की अर्थव्यवस्था ने 2021 की पहली तिमाही में इससे पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 18.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। कोरोना वायरस महामारी के बाद चीन में कारखाना एवं उपभोक्ता गतिविधियां तेजी से सामान्य हो रही है जिससे अर्थव्यवस्था की स्थिति में सुधार हो रहा है।

चीन की अर्थव्यवस्था के आंकड़े शुक्रवार को जारी किए। पिछले साल समान अवधि में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में एक दशक की सबसे बड़ी गिरावट आई थी।

सरकार का कहना है कि 2020 की अंतिम तिमाही की तुलना में गतिविधियों में अच्छी वृद्धि हुई है।

चीन की कम्युनिस्ट सरकार ने पिछले साल मार्च में कोरोना वायरस पर जीत हासिल करने की घोषणा की थी। उसके बाद अब विनिर्माण गतिविधियां, वाहन बिक्री और उपभोक्ता गतिविधियां काफी हद तक महामारी के पूर्व के स्तर पर पहुंच गई हैं।

कुछ लोगों ने चेताया है कि हालिया अच्छे प्रदर्शन के बावजूद चीन की अर्थव्यवस्था का पुनरुद्धार प्रभावित हो सकता है क्योंकि महामारी के बीच वैश्विक मांग अनिश्चित है। कुछ सरकारों ने महामारी पर अंकुश के लिए नए सिरे से अंकुश लगाना शुरू कर दिया है। पिछले साल पहली तिमाही में चीन की अर्थव्यवस्था में 6.8 प्रतिशत की गिरावट आई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार