लाइव न्यूज़ :

चीन के वाणिज्य मंत्री की अमेरिका से ‘संयुक्त प्रयासों’ की अपील

By भाषा | Updated: February 24, 2021 17:48 IST

Open in App

बीजिंग, 24 फरवरी (एपी) चीन के वाणिज्य मंत्री वांग वेंताओ ने अमेरिका से आपसी व्यापार को फिर आगे बढ़ाने के लिए ‘संयुक्त प्रयासों’ की अपील की है। हालांकि, उन्होंने इस बात का कोई संकेत नहीं दिया कि दोनों के बीच ‘शुल्क लगाने की होड़’ खत्म करने पर बातचीत फिर कब शुरू होगी या चीन किसी तरह की रियायत देगा या नहीं।

वेंताओ ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘सहयोग ही सही विकल्प है।’’

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने अभी तक चीन को लेकर किसी रणनीति की घोषणा नहीं की है। हालांकि, व्यापक रूप से माना जा रहा है कि वह व्यापार और प्रौद्योगिकी शिकायतों को लेकर चीन पर दबाव बनाएंगे। इसके चलते ही उनके पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के आयात पर कर बढ़ा दिया था।

वेंताओ ने कहा कि द्विपक्षीय आर्थिक और व्यापारिक संबंधों को सहयोग के रास्ते पर लाने के लिए संयुक्त प्रयासों की जरूरत है।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 11 फरवरी को बाइडन से फोन पर बात की थी। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि दोनों पक्षों में व्यापार पर बातचीन दोबारा कब शुरू होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?